Download Our App

Home » जीवन शैली » दैनिक जय लोक के साथ प्रभात झा की जुड़ी यादें

दैनिक जय लोक के साथ प्रभात झा की जुड़ी यादें

जबलपुर (जय लोक)
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राज सभा के दो बार रहे सांसद और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे प्रभात झा का आज प्रात: नईदिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। प्रभात झा ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। प्रभात झा जब मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे तब उनके कार्यकाल में भाजपा के वरिष्ठतम नेता लाल कृष्ण आडवाणी भ्रष्टाचार के विरोध को लेकर एक यात्रा जबलपुर लेकर आए थे। प्रभात झा भी उनके साथ आए थे। राइट टाउन स्टेडियम में आडवाणी जी की आम सभा आयोजित हुई। उनकी यात्रा को लेकर दैनिक जयलोक ने एक विशेषांक भी प्रकाशित किया था। इस विशेषांक का लोकार्पण आडवाणी जी ने खुद किया था। चित्र में आडवाणी जी के बाजू में दैनिक जयलोक के प्रधान संपादक सच्चिदानंद शेकटकर  दिखाई दे रहे हैं। वहीं आडवाणी जी के दूसरी बाजू में प्रभात झा खड़े दिखाई दे रहे हैं। प्रभात झा के साथ जय लोक के संपादक परितोष वर्मा भी दिखाई दे रहे हैं। आडवाणी जी के साथ मंच पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुमित्रा महाजन, रवि शंकर प्रसाद, अनंत कुमार, अजय विश्नोई और हरेंद्रजीत सिंह बब्बू भी इस यादगार चित्र में नजर आ रहे हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » दैनिक जय लोक के साथ प्रभात झा की जुड़ी यादें