जबलपुर ( जय लोक )
देश में इस वर्ष बजट आने के बाद से भले ही निर्यात शुल्क घटा देने से सोने का भाव राष्ट्रीय स्तर पर कम हुआ है, लेकिन जबलपुर में अभी भी सोना 3 से 4 हजार रूपये मंहगा ही बेचा जा रहा है। जबलपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि सोने कि जो ऑनलाइन कीमत दिखती है उस पर टैक्स और अन्य करों को जोडऩे के बाद यह 16 सौ से 17 सौ से ऊपर दाम पर बिकता है।
यह बात मान भी ली जाए तो भी जबलपुर में जो सोने कि कीमत है वो उस गणित से भी कहीं ऊपर ही है। इसकी एक मुख्य वजह यह भी बताई जा रही है कि जिन लोगों ने खासकर व्यापारियों ने बजट से पहले महॅंगे दामों पर सोना खरीद कर स्टॉक कर लिया था अब वो अन्य व्यवारियों के साथ मिलकर इसके भाव कम नहीं होने दे रहे हैं।
सस्ता सोना खरीदने तरस रहे लोग
जबलपुर में जैसे सभी सोना चांदी के विक्रेताओं ने यह तय कर लिया है कि वो सोने के भाव को जबलपुर में कम नहीं होने देंगे। पिछले 3-4 दिनों से आम आदमी सोने की 6 हजार से ज्यादा कीमत कम होने का लाभ लेना चाहते है लेकिन मुनाफाखोरी के खेल में आम आदमी को यह लाभ नहीं मिल पा रहा है। 18 जुलाई को सोने के भाव 24 कैरेट 74,064 थे जो लगभग 8 प्रतिशत कम होकर अब 68069 पर आ गए हैं। यह प्रति 10 ग्राम के भाव हैं। लेकिन इसका लाभ शहर के लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
जेवराती सोना भी हुआ सस्ता ,लेकिन लाभ नहीं
सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार सोने की कीमत में हुई गिरावट का असर जेवराती सोने पर भी पड़ा है । 22 कैरेट जेवराती सोना 64 हजार के करीब हो गया है लेकिन जबलपुर में अभी भी इसको 3 से 4 हजार रूपये अधिक में बेचा जा रहा है। आने वाले दिनों में जिन लोगों के यहाँ शादी है वो लोग अभी सस्ते हुए सोने का लाभ लेना चाहते हैं लेकिन कारोबारियों के इस मुनाफे कमाने के खेल में आम लोगों को यह लाभ नहीं मिल पा रहा है।
6736 का भाव दिख रहा यहाँ बेच रहे 7120 के भाव पर
मुनाफा कमाने की होड़ में जबलपुर में 24 कैरेट सोना 7080 से लेकर 7120 प्रति 1 ग्राम के भाव से बेचा जा रहा है जबकि ऑनलाइन कहीं भी देखने पर इसका राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा भाव 67 सौ से 68 सौ के बीच ही दिखा रहा है।
लेकिन जबलपुर में यह 4 हजार रूपये 10 ग्राम तक अधिक महंगा बेचा जा रहा है।
इनका कहना है
ऑनलाइन में जो सोने का भाव दिखता है उसमें और शहर में बिकने वाले रेट में अंतर होता है। 16 सौ से 17 सौ रूपये तक अधिक का फर्क होता है । क्योकि इसमें टैक्स और अन्य खर्च शामिल हो जाते हैं।
राजा सराफ ,
अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन, जबलपुर।
जबलपुर में 3-4 हजार रुपए मँहगा बिक रहा सोना : आम आदमी को नहीं मिल पा रहा सस्ती खरीदी का लाभ
Post Views: 465
RELATED LATEST NEWS
ब्लैकमेलर्स के पीछे हरियाणा पहुँची पुलिस की टीम व्हाटसअप हैक कर, लिए थे छात्राओं के नम्बर
September 18, 2024
7:11 pm
घर में घुसा भेड़िये: हमला कर पिता को किया जख्मी, बेटे का हाथ चबाया, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
September 18, 2024
6:57 pm
Top Headlines
हाईवा पलटा ऑटो पर -7 की मौत, 11 घायल: मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा,विधायक ,कलेक्टर,एसपी पहुँचे मौके पर,घायलों से भी मिले
September 18, 2024
10:20 pm
जबलपुर (जयलोक) जबलपुर जिले में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा एक यात्रियों से भरे ऑटो पर
ब्लैकमेलर्स के पीछे हरियाणा पहुँची पुलिस की टीम व्हाटसअप हैक कर, लिए थे छात्राओं के नम्बर
September 18, 2024
7:11 pm
घर में घुसा भेड़िये: हमला कर पिता को किया जख्मी, बेटे का हाथ चबाया, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
September 18, 2024
6:57 pm
हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे सुरेश कुमार कैत जामिया हिंसा से लेकर कई बड़े फैसलों तक में इनकी अहम भूमिका
September 18, 2024
6:21 pm