
मेडिकल कॉलेज में दिव्यांग विक्षप्त महिला के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर (जय लोक)
संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही लचर है इसकी एक बानगी एक बार फिर सबके सामने आ गई है । घटना ऐसी की जिसने सुनी वह यही बोल गया कि यह हो हैवानियत कि हद है ….। आज तडक़े सुबह 25 वर्षीय दिव्यांग महिला के साथ बलात्कार की घटना नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रकाश में आई है। घटना के बाद जानकारी लगने पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकडक़र गढ़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना उस समय की है जब महिला मेडिकल कॉलेज परिसर में अकेले घूम रही थी, उसी समय आरोपी विक्की महिला के पास पहुंचा और उसके साथ गलत काम किया। आरोपी गढ़ा क्षेत्र का रहने वाला है जो कि क्षेत्र की ही एक दूकान में काम करता है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 4 बजे महिला जब मेडिकल कॉलेज परिसर के पास घूम रही थी इस दौरान अकेले का फायदा उठाते हुए आरोपी विक्की ने उसे मेडिकल कॉलेज कैंपस के पीछे ले गया और उसके साथ जबरन गलत काम किया। लोगों का कहना है कि बीते एक सप्ताह से आरोपी विक्की रोजाना मेडिकल कालेज में घूमते हुए दिख रहा था। आरोपी ने बताया कि वह महिला को नहीं जानता था लेकिन शराब के नशे में होने के कारण उसने यह घटना अंजाम दिया है।
मोक्ष संस्था ने उठाये कई सवाल
मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई घटना को लेकर मोक्ष संस्था के आशीष ठाकुर का कहना है कि इससे पहले भी दिव्यांग महिलाओं के साथ इस तरह की घटना सामने आई है। मेडिकल कॉलेज परिसर के भीतर ही पुलिस चौकी और सुरक्षा गार्ड होने के बाद भी इस तरह की घटना होना एक बड़ी वारदात है।
डीन ने कहा
घटना को लेकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने कहा है कि घटना की जानकारी अभी नहीं मिली है। मेडिकल अधीक्षक से बात करने के बाद कुछ कहा जा सकता है। डॉक्टर नवनीत सक्सेना का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। इस तरह की घटना ना हो अब इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Author: Jai Lok







