Download Our App

Home » अपराध » कम उम्र के चालक ने बैरियर पर चढ़ाई कार, एक युवक घायल

कम उम्र के चालक ने बैरियर पर चढ़ाई कार, एक युवक घायल

जबलपुर (जयलोक)नाबालिग चालकों के हाथों में वाहन का स्टेयरिंग थमाना ना ही नाबालिगों के लिए खतरा बना हुआ है बल्कि सडक़ पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी जान का खतरा बने हुए हैं। पूर्व में नाबालिग वाहन चालकों द्वारा हुए हादसों में कई लोगों की जानें जा चुकी है। ऐसा ही एक हादसा आज सुबह खमरिया और रांझी क्षेत्र के बीच में हुआ। जहाँ एक नाबालिग कार चालक सडक़ पर बहुत तेज गति से कार दौड़ा रहा था। मोड़ पर कार नियंत्रित नहीं हुई तो नाबालिग ने कार सडक़ किनारे लगे बेरियल पर चढ़ा दी। जिससे इसकी चपेट में आने से एक स्कूली सवार युवक घायल हो गया। घटना आज सुबह करीब 8:30 बजे बेस्ट लैंड खमरिया की है। यहां आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर बेरियर से टकरा गई। कार के टकराने से बैरियर टूट गया जो दो पहिये वाहन चालक पर गिर गया जिससे वह घायल हो गया। वहीं कार चालक मौके ए वारदात से फरार हो गया। बताया गया है कि कार चालक कम उम्र का बालक है जो वहाँ से भाग निकला। कार चालक रांझी से खमरिया की ओर जा रहा था जो खमरिया बेस्ट लैंड में लगे लोहे के बेरियल से सीधा टकरा गया।बेरियर टूट कर एक स्कूटी सवार युवक के ऊपर गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ लोगों ने तत्काल उसे रांझी सिविल अस्पताल ले जाकर इलाज कराने भर्ती कराया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कम उम्र के चालक ने बैरियर पर चढ़ाई कार, एक युवक घायल