Download Our App

Home » अपराध » स्कूल में घुसकर छात्रा से शोहदे ने की मारपीट

स्कूल में घुसकर छात्रा से शोहदे ने की मारपीट

जबलपुर (जयलोक)
ब्यौहारबाग स्थित शासकीय कन्या शाला में सुरक्षा व्यवस्था में कमी के कारण एक शोहदा दिनदहाड़े स्कूल में घुस गया। इतना ही नहीं जब स्कूल की 12वीं की छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी आए दिन कन्या शाला के आसपास ही घूमता रहता है। लेकिन कल सुबह आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और वह दिनदहाड़े स्कूल में घुस गया।
काफी देर तक चला थाने में हंगामा – छात्रा के साथ स्कूल में की गई मारपीट की शिकायत लेकर जब परिजन बेलबाग थाने पहुँचे तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में देरी की। जिसके बाद पार्षद के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान परिजन घंटों थाने के बाहर ही खड़े रहे। रात 8.30 बजे काफी देर तक चले हंगामें के बाद शिकायत दर्ज की गई।
आए दिन करता है छेड़छाड़ – इधर छात्रा का आरोप है कि शोहदा आए दिन स्कूल के बाहर खड़ा रहता है जो आने जाने वाली छात्राओं को परेशान करता है। स्कूल की शाला नायक होने के कारण जब उसने आरोपी से स्कूल में घुसने का कारण पूछा और स्कूल से बाहर निकलने को कहा तो आरोपी भडक़ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब तक कोई उसे बचाने आता तब तक आरोपी मारपीट कर भाग चुका था।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » स्कूल में घुसकर छात्रा से शोहदे ने की मारपीट