Download Our App

Home » Uncategorized » जबलपुर में बनेगा 18 करोड़ से गौ अभ्यारण्य

जबलपुर में बनेगा 18 करोड़ से गौ अभ्यारण्य

देहरी कला या देहरीखुर्द

में हो सकता है निर्माण

जबलपुर (जयलोक)
मध्य प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा प्रदेश में गौवंश अभ्यारण्य नौ संभागों में बनाने की तैयारी की जा रही है। जबलपुर में भी संभागीय गौ-अभ्यारण्य बनेगा। इस अभ्यारण्य के निर्माण पर 18 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी। जबलपुर में डेहरी कला या देहरी खुर्द में यह गै अभ्यारण बन सकता है।
जब यह गौ अभ्यारण्य बन जाएगा तो इसका संचालन भी किसी गैर सरकारी संगठन को सौंपा जायेगा। प्रदेश के छुट्टा गौवंश की बेहतर देखभाल के लिए गौ अभ्यारण्य बनाए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार इस वर्ष गौ रक्षा वर्ष मना रही है इसी कड़ी में गौ अभ्यारण निर्माण कराने का निर्णय भी लिया गया है। पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा के मुताबिक गौ अभ्यारण के निर्माण से सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि खुले में घूमने वाले गोवंश को यहां रखा जा सकेगा? निराश्रित होने के कारण गोवंश राजमार्गों में दुर्घटनाओं का शिकार होता है। इसी तरह दूध न देने वाले वाली गायों को भी छुट्टा छोड़ दिया जाता है।
अब जो नया गौ अभ्यारण्य बनेगा उसमें गोवंश को रखने की क्षमता 5000 से लेकर 25000 तक होगी। अभी जिन गौशालाओं को संचालित किया जा रहा है उनमें गायों को चराने की सुविधा नहीं रहती है। इसलिए अभ्यारण ऐसे वन क्षेत्रों में बनाए जाएंगे जहां गायों को घास चरने की सुविधा रहेगी। गो अभ्यारण को पूरी तरह से फेंसिंग करके सुरक्षित भी किया जाएगा ताकि गौवंश बाहर ना जा सके और ना ही उन्हें जंगली जानवरों से खतरा हो सके। गौशाला में उन गायों को ही रखा जाता है जो दूध नहीं दे रही हैं। परंतु गौ अभ्यारण्य में दुधारू गायों को भी रखा जा सकेगा।
जबलपुर में गौ अभ्यारण बनाने के लिए दो स्थानों को चुना गया है। जिनमें एक स्थान डेहरी कला में है तथा दूसरा स्थान देहरी खुर्द में है। इन दोनों में से ही किसी एक स्थान पर यह गौ अभ्यारण बनेगा। इसके बनने के बाद आवारा घूमने वाले गोवंश की समस्या भी हल हो जाएगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » जबलपुर में बनेगा 18 करोड़ से गौ अभ्यारण्य

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket