Download Our App

Home » जबलपुर » खेत में पहुँचे तीन मगरमच्छ

खेत में पहुँचे तीन मगरमच्छ

जबलपुर (जयलोक)। परियट नदी में रहने वाले मगरमच्छ अब रिहायशी इलाकों में घुसने लगे हैं। परियट नदी से कई किलोमीटर दूर तक जा रहे इन मगरमच्छोंं को देखकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। हाल ही में तीन मगरमच्छ घाना की एक कॉलोनी के पास खेत में देखे गए। खेत में जब मगरच्छ को ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। आज सुबह भी खेत में इन तीनों मगरमच्छों को देखा गया है। ये मगरमच्छ खेत में भरे पानी में दुबके हुए थे। लोगों का कहना है कि घाना परियट नदी से करीब एक किलोमीटर दूर है। इसके बाद भी तीन मगरच्छ इतने दूर तक रिहायशी इलाकें में पहुँच गए। अब लोगों को डर सता रहा है कि ये मगर मच्छ कहीं उनके घरों तक ना पहुँच जाएं। यहां 18 जुलाई को भी दो मगर मच्छ देखे गए थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » खेत में पहुँचे तीन मगरमच्छ
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket