Download Our App

Home » अपराध » गाजा में स्कूल पर इस्राइल की एयर स्ट्राइक, 100 से ज्यादा की मौत

गाजा में स्कूल पर इस्राइल की एयर स्ट्राइक, 100 से ज्यादा की मौत

गाजा,
गाजा में एक स्कूल पर हुए हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। इस हमले में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। हमले का आरोप इस्राइल पर लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्कूल में विस्थापित शरणार्थियों ने शरण ली हुई थी। वहीं इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने हमास के कमांड सेंटर को निशाना बनाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा- नमाज पढऩे के दौरान हुआ हमला
गाजा सिटी के अल- सहाबा इलाके के अल-तबैइन स्कूल को निशाना बनाया गया। गाजा के सरकारी मीडिया के अनुसार, ‘इस्राइली हवाई हमले में शरणार्थियों को निशाना बनाया गया, जब लोग फज्र की नमाज पढ़ रहे थे।’ शुरुआत में कहा गया कि हमले में 40 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हुए। हालांकि बाद में मृतकों का आंकड़ा 100 के पार चला गया। इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने हमास आतंकियों के एक कमांड सेंटर को निशाना बनाया है। इस्राइली सेना ने कहा कि आतंकी आम नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे थे।
गौरतलब है कि बीते दिनों में इस्राइल ने गाजा और हमास नेताओं पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। कुछ दिनों पहले गोलन हाइट्स स्थित इस्राइल के कब्जे वाले इलाके में हिजबुल्ला के रॉकेट हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई थी। इस हमले के जवाब में इस्राइल ने हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर को बेरूत में ढेर कर दिया था। इसके 24 घंटे बाद ही ईरान की राजधानी तेहरान में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की भी हत्या कर दी गई थी। इसका भी आरोप इस्राइल पर लगा। हानिया की हत्या के बाद ईरान और इस्राइल के बीच तनाव बढ़ गया और ईरान ने इस्राइल पर हमले की धमकी दी है।
ताजा हमले से बढ़ सकता है पश्चिम एशिया का तनाव
हिजबुल्ला ने भी इस्राइल के खिलाफ हमले की धमकी दी है। अमेरिका ने भी इस्राइल की मदद के लिए पश्चिम एशिया में अपने युद्धपोत और लड़ाकू विमान की स्कवॉड्रन भेज दी है। इसी बीच अब गाजा में इस्राइली हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत से यह तनाव और भडक़ सकता है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » गाजा में स्कूल पर इस्राइल की एयर स्ट्राइक, 100 से ज्यादा की मौत

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket