Download Our App

Home » कानून » भंडारी हॉस्पिटल में गलत इंजेक्शन लगाने पर मरीज की मौत पर कलेक्टर से की जाँच की माँग

भंडारी हॉस्पिटल में गलत इंजेक्शन लगाने पर मरीज की मौत पर कलेक्टर से की जाँच की माँग

जबलपुर (जयलोक)। भंडारी हॉस्पिटल में हुई सतीश नामदेव नामक युवक की मौत के मामले में राष्ट्रीय हिंदू मुस्लिम एकता परिषद एवं कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया है। इस बात की शिकायत कलेक्टर से भी की गई है जिसमें बताया गया कि सतीश नामदेव को ठंड लगने और सांस फूलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें ऐसा इंजेक्शन लगाया कि सतीश की तबियत बिगड़ गई और बे्रनहेमरेज होने की वजह से उनकी मौत हो गई।
अस्पताल ने बिल के नाम पर वसूली बड़ी राशि
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि भंडारी हॉस्पिटल द्वारा सतीश के इलाज के नाम पर अनाप शनाप बिल लगाकर उनके परिजनों से मोटी राशि वसूली गई। जब तक सतीश के इलाज के पैसे अस्पताल प्रबंधन को नहीं दिए गए तब तक भंडारी हॉस्पिटल ने शव देने से इंकार किया।
इलाज के नहीं दिए पूरे दस्तावेज
हिंदू मुस्लिम एकता परिषद ने आरोप लगाया कि सतीश के परिवार वालों ने जब इलाज के पूरे दस्तावेज मांगे तो अस्पताल प्रबंधन ने अपनी गलती छुपाने के लिए पूरे दस्तावेज देने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं मरीज के परिजनों से यह भी कहा गया कि जिससे शिकायत करना है कर दो, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हिंदू मुस्लिम एकता परिषद और कांगे्रस नेताओं का आरोप है कि सतीश की मौत अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा लगाए गए गलते इंजेक्शन की वजह से हुई है।
शिकायत सौंपते समय ये रहे मौजूद
कलेक्टर कार्यालय पहुँचे लोगोंं में मो. साबिर उसमानी, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, रामकुमार गुप्ता, मनोज नामदेव, रवि गुप्ता, महेश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहै। जिन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि डॉ. अजय भंडारी द्वारा परिवार को झूठे मामले में फंसा दिया गया है। डॉ. अजय भंडारी के खिलाफ कार्रवाही की जाए।

इनका कहना है
भंडारी हॉस्पिटल में डॉ. अजय भंडारी द्वारा मेरे बड़े भाई सतीश नामदेव को ओवर डोज का इंजेक्शन लगाया गया जिससे उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने मोटी फीस वसूलकर इलाज के दस्तावेज देने में भी आनाकानी की। इतना ही नहीं अपनी गलती को छुपाने के लिए उलटा मृतक के परिवार वालों पर ही झूठी शिकायत पुलिस से की गई है।
मनोज नामदेव
मृतक के छोटे भाई
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » भंडारी हॉस्पिटल में गलत इंजेक्शन लगाने पर मरीज की मौत पर कलेक्टर से की जाँच की माँग