Download Our App

Home » Uncategorized » अपने आप चल पड़ा नगर निगम का डंपर ट्रांसफार्मर से टकराया, देखिये वीडियो बड़ा हादसा टला

अपने आप चल पड़ा नगर निगम का डंपर ट्रांसफार्मर से टकराया, देखिये वीडियो बड़ा हादसा टला

https://www.instagram.com/reel/C-up2yJyT_S/?igsh=MWx3amZzMWdscDFiYw==

जबलपुर (जयलोक)
स्वतंत्रता दिवस की रात में शहर में एक बड़ी घटना घटित होने से बच गई। नगर निगम का एक डंपर चालू हालत में अचानक रोड पर दौड़ पड़ा और रोड किनारे लगे ट्रांसफार्मर में जोरदार तरीके से टकराया। इस दौरान कई दो पहिया वाहनों को उसने क्षतिग्रस्त किया लेकिन गनीमत थी कि कोई जानो माल की हानि नहीं हो पाई। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आगा चौक ईदगाह के सामने नगर निगम का एक डंपर रोड के किनारे खड़ा हुआ था। डंपर चालू हालत में था और उसका ड्राइवर डंपर के नीचे लेट कर कुछ सुधार कार्य करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक ना जाने क्या हुआ कि डंपर चल पड़ा और तेजी से आगे रोड पर दौडऩे लगा। घटना के दौरान वहां अफरा तफरी मच गई और लोग अपनी-अपनी जान बचाकर रोड से किनारे की ओर भागे। कुछ लोगों के दो पहिया वाहन डंपर की चपेट में आने के कारण क्षतिग्रस्त हुए। कुछ दूर आगे जाने के बाद डंपर रोड किनारे लगे ट्रांसफार्मर के खंभे से टकराया के रुक गया जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अपने आप चल पड़ा नगर निगम का डंपर ट्रांसफार्मर से टकराया, देखिये वीडियो बड़ा हादसा टला

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!