Download Our App

Home » जीवन शैली » मंत्री राकेश सिंह को बांधी गई 51 फीट की राखी

मंत्री राकेश सिंह को बांधी गई 51 फीट की राखी

जबलपुर (जयलोक)
रक्षाबंधन के पर्व को लेकर जहां शहर में चारों ओर खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है तो वहीं बाजारों में भी रौनक दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में रक्षा बंधन के पावन पर्व पर भाजपा महिला मोर्चा की बहिनों ने भी आज दोपहर 12 बजे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के सिविल लाइन स्थित निवास पर पहुंचकर मंत्री राकेश सिंह को रक्षा सूत्र बांधा। इसी के साथ ही स्व सहायता समूह की बहिनों ने भी 51 फीट की राखी मंत्री श्री सिंह को बांधी। इस दौरान मंत्री राकेश सिंह ने भी बहनों की रक्षा करने का आश्वासन दिया और हर परिस्थिति में उनका साथ देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार बहनों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। बहनों का भविष्य उज्जवल हो इस हेतु भाजपा सरकार कई योजनाएं चला रही हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » मंत्री राकेश सिंह को बांधी गई 51 फीट की राखी
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket