Download Our App

Home » अपराध » फ्लाइट में बम की धमकी के बाद हडक़ंप, इमरजेंसी घोषित

फ्लाइट में बम की धमकी के बाद हडक़ंप, इमरजेंसी घोषित

तिरुवनंतपुरम
135 यात्रियों को लेकर जा जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद हडक़ंप मच गया। मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही फ्लाइट को ये धमकी मिलने के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पूर्ण रूप से इमरजेंसी घोषित कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट सुबह करीब 8 बजे एयरपोर्ट पर उतरी और उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों को फ्लाइट से निकाला गया है। सूत्रों ने बताया कि विमान के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट के पास पहुंचते ही पायलट ने बम की धमकी की बात बताई। अधिकारी ने बताया कि विमान में 135 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि धमकी की उत्पत्ति और अन्य जानकारी का इंतजार है।
मॉल को भी मिली थी धमकी
बीते दिनों गुजरात, पंजाब और असम के तीन मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी के बाद मॉल को खाली कराया गया और जांच की गई। पंजाब के मॉल में जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद उसी दिन सूरत के एक मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस, बम स्क्वाड दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गया। उसके बाद मॉल की जांच की गई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » फ्लाइट में बम की धमकी के बाद हडक़ंप, इमरजेंसी घोषित