Download Our App

Home » Uncategorized » स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का जन्म होता है : संघ के क्रीड़ा भारतीय केंद्र का शुभारंभ

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का जन्म होता है : संघ के क्रीड़ा भारतीय  केंद्र का शुभारंभ

जबलपुर (जयलोक)
विगत दिवस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्रीड़ा केंद्र क्रीड़ा भारती महाकोशल प्रांत का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम ब्रिटिश फोर्ड फाउंडेशन के कैंपस में किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में शहर के जानेमाने शिशु रोग विशेषज्ञ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक डॉक्टर प्रदीप दुबे विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से ताक़तवर होना चाहिए एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन जन्म लेता है।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं प्रेरक श्री अनुराग सोनी ने कहा कि हर विद्यार्थी को प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए जिससे उनकी संपूर्ण प्रतिभा का विकास हो सके। छात्र-छात्राओं के जीवन में जितनी पढ़ाई और शिक्षा की जरूरत है उतनी ही जरूरत खेल कूद और शारीरिक व्यायाम की भी है। कार्यक्रम में श्री अनंत डी के सह क्षेत्रीय संयोजक, प्रकाश विस्फोटे विभाग सह संयोजक, भीष्म जी अखिल भारतीय नियामक मंडल के अध्यक्ष के साथ साथ क्रीड़ा भारती के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद थे ।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का जन्म होता है : संघ के क्रीड़ा भारतीय केंद्र का शुभारंभ

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!