Download Our App

Home » अपराध » ट्रेनी महिला डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में होगा पूर्व प्रिंसिपल समेत 7 का पॉलीग्राफ टेस्ट ,खुलेंगी मामले से जुड़ी अहम परतें?

ट्रेनी महिला डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में होगा पूर्व प्रिंसिपल समेत 7 का पॉलीग्राफ टेस्ट ,खुलेंगी मामले से जुड़ी अहम परतें?

कोलकाता
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत कुल सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट आज शनिवार को कराया जा रहा है। संदीप घोष के अलावा दुष्कर्म के आरोपी संजय रॉय और मेडिकल कॉलेज के चार अन्य डॉक्टर्स का भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा रहा है। साथ ही अस्पताल के एक सिविल वॉलंटियर का भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराया है।
महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की भूमिका संदिग्ध है। सीबीआई द्वारा बीते हफ्ते भर से ज्यादा समय से लगातार संदीप घोष से पूछताछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूछताछ के दौरान संदीप घोष के बयानों में विरोधाभास है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी सुनवाई के दौरान संदीप घोष की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। यही वजह है कि संदीप घोष सीबीआई की जांच के रडार पर हैं। सीबीआई ने अदालत में अर्जी देकर संदीप घोष, आरोपी संजय रॉय और चार अन्य डॉक्टर्स और एक सिविल वॉलंटियर का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मंजूरी मांगी थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया था।
आरोपी संजय रॉय का जेल में ही कराया जा रहा पॉलीग्राफ टेस्ट
अदालत की मंजूरी के बाद शनिवार को सभी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा रहा है। गौरतलब है कि संदीप घोष के अलावा जिन चार अन्य डॉक्टर्स का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा रहा है, उन्होंने ही मृतका के साथ घटना वाली रात डिनर किया था। आरोपी संजय रॉय का जेल में ही पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा रहा है। पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए विशेषज्ञों की एक टीम नई दिल्ली स्थित सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री से कोलकाता पहुंची है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » ट्रेनी महिला डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में होगा पूर्व प्रिंसिपल समेत 7 का पॉलीग्राफ टेस्ट ,खुलेंगी मामले से जुड़ी अहम परतें?

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!