Download Our App

Home » अपराध » चोरी के जेवरों से लेते थे गोल्ड लोन कटनी जीआरपी ने पाँच लोगों को दबोचा, जबलपुर से गुजरने वाली ट्रेनों भी करते थे चोरी

चोरी के जेवरों से लेते थे गोल्ड लोन कटनी जीआरपी ने पाँच लोगों को दबोचा, जबलपुर से गुजरने वाली ट्रेनों भी करते थे चोरी

जबलपुर/कटनी (जयलोक)
कटनी जीआरपी ने ट्रेन में चोरी करने वाले एक ऐसे चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है इन ट्रेनों में जबलपुर से गुजरने वाली ट्रेनों को भी ये चोर निशाना बनाते थे। चोरों ने कई शहरों की पुलिस को परेशान कर रखा था। आरोपियों के पास से जीआरपी को चोरी का माल भी मिला है। आरोपियों ने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है कि चोरी किए गए गहनों को गिरवी रखकर वे लोन लिया करते थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी के अन्य मामलों में भी पूछताछ की गई है। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा कई दिनों से चोरी के सोने के जेवर को गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया जा रहा था। आरोपियों ने कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
कटनी जीआरपी ने बताया कि आरोपियों में दो जिला बदर के भी आरोपी शामिल हैं। कटनी जीआरपी ने कल रात पाँच युवकों को दबोचा है। जीआरपी ने इनके पास से पाँच लाख रूपये के गहने भी बरामद किए हैं। जीआरपी ने बरगवां स्थित स्माल फायनेंस कम्पनी से माल बरामद करते हुए 4 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है, जबकि 1 आरोपी का रिमांड लेकर जीआरपी पूछताछ कर रही है। जीआरपी टीआई अरुणा वाहने ने बताया कि विगत रात्रि रेल पुलिस द्वारा मुड़वारा स्टेशन पर पेट्रोलिंग की जा रही थी तभी सूचना पर आउटर पर जाकर दबिश दी गई, जहां 3 युवक बिल्ला उर्फ  बिल्लू चौधरी, सुमित वंशकार एवं राजा उर्फ इम्तयाज खान मिले। जिन्हें पकडक़र जीआरपी थाने लाया गया, पूछताछ में आरोपियों से टे्रनों में चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ।
पलक झपकते ही ट्रैन से पार कर देते थे यात्रियों के बैग
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह के पाँचों सदस्य कटनी से गुजरने वाली टे्रनों पर नजर रखते थे। टे्रनों में मौका पाकर यात्रियों के सामान पार कर दिया करते थे। हाला ही में आरोपियों ने वाराणसी मैसूर एक्सप्रेस ट्रेन में वाराणसी से बंगलौर की यात्रा कर रहे दुर्गेश यादव की पत्नी का पर्स, लखनऊ जबलपुर एक्सप्रेस में रोहित शिवहरे का पर्स चोरी किया था। आरोपियों ने जीआरपी को बताया कि चोरी का माल वे झर्रा टिकुरिया निवासी राजेश सोनी को बेंचा करते हैं। इसके साथ ही गोलू उर्फ  नूरुद्दीन  के साथ मिलकर चोरी के माल को स्माल फायनेंस कम्पनी में गिरवी रखकर 2 लाख 18 हजार रुपये गोल्ड लोन लिया था। आरोपियों की निशानदेही पर 4 लाख 92 हजार रुपये चोरी का माल बरामद किया गया है।
आउटर पर करते थे चोरी
आरोपियों ने बताया कि वे आउटर पर खड़े होकर टे्रन के धीमा होने का इंतजार करते हैं। टे्रन धीमी होते ही सभी टे्रन में चढ़ जाते और मौका पाते ही यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर देते थे। पकड़े गए आरोपियों में से बिल्ला उर्फ  बिल्लू चौधरी एवं राजा उर्फ  इम्तियाज निगरानी शुदा बदमाश हैं, जबकि आरोपी सुमित वंशकार जिला बदर का आरोपी है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » चोरी के जेवरों से लेते थे गोल्ड लोन कटनी जीआरपी ने पाँच लोगों को दबोचा, जबलपुर से गुजरने वाली ट्रेनों भी करते थे चोरी