Download Our App

Home » Uncategorized » जबलपुर के भाजपा नेता भोपाल के पास सड़क दुर्घटना के शिकार दो लोगों की मौत

जबलपुर के भाजपा नेता भोपाल के पास सड़क दुर्घटना के शिकार दो लोगों की मौत

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर के युवा नेता और पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रह चुके विवेक यादव दो साथियों के साथ बीती रात बीना से विदिशा जाते वक्त भोपाल रोड पर सडक़ दुर्घटना के शिकार हो गए। इस हादसे में विवेक यादव के साथ मौजूद दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व नगर अध्यक्ष विवेक यादव किसी काम से सडक़ मार्ग से बीना से विदिशा जा रहे थे जब उनका वाहन सुखी सेवनिया थाना अंतर्गत हाईवे से गुजर रहा था इस दौरान श्री यादव के इको स्पोट्र्स वाहन की टक्कर यात्री बस से हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार दीपक तिवारी नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार दूसरे युवक राजकुमार यादव ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम साँसें ली। वहींं विवेक यादव इस हादसे में बाल बाल बच गए। उन्हें सीने में चोट आई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात जब यह लोग भी विदिशा की ओर निकले तो दीपक तिवारी गाड़ी चला रहे थे और राजकुमार यादव नामक युवक ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर बैठे थे। विवेक यादव कंडक्टर की सीट पर सवार थे। आमने-सामने की टक्कर होने पर ड्राइवर और उसके पीछे बैठे व्यक्ति को बहुत गंभीर चोटें आईं। दीपक तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
सीट बेल्ट ने बचाई जान
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान विवेक यादव सीट बेल्ट लगाए हुए थे जिससे उन्हें ज्यादा चोटें नहीं पहुंची। जबकि  अन्य लोगों सीट बेल्ट नहीं लगाये हुये थे जिसके उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गयी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » जबलपुर के भाजपा नेता भोपाल के पास सड़क दुर्घटना के शिकार दो लोगों की मौत

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket