Download Our App

Home » Uncategorized » जर्जर सड़क में भरा पानी, डेंगू मलेरिया का बढ़ा खतरा रूद्राक्ष पार्क सडक़ में एक माह से बने ऐसे हालात

जर्जर सड़क में भरा पानी, डेंगू मलेरिया का बढ़ा खतरा रूद्राक्ष पार्क सडक़ में एक माह से बने ऐसे हालात

जबलपुर (जयलोक)। महाराणा प्रताप वार्ड में कई दिनों से अनियमितताओं का अंबार लगा है। यहां ना तो साफ सफाई की जा रही है ना ही क्षतिग्रस्त हुई सडक़ों की मरम्मत की जा रही है। आलम यह हो गया है कि जहां गंदगी होने से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है तो वहीं खराब सडक़ों की वजह से बच्चे और राहगीर घायल हो रहे हैं। ताजा मामला रूद्राक्ष पार्क की सडक़ का सामने आया है। यहां कई दिनों से पानी की पाइप लाइन फूट जाने के कारण सडक़ पर पानी भर गया है। सडक़ पर पानी भरने के कारण हादसे हो रहे हैं तो मच्छरों की संख्या बढऩे के कारण यहां रहने वाले लोग बीमार हो रहे हैं। कई दिनों से फैली इस अव्यवस्था की जानकारी क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को भी दी। लेकिन हमेशा की तरह लोगों की समस्याओं को अनसुनी करने वाले निगम अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण अब यहां हर घर में कोई ना कोई बच्चा बीमार है। लोगों का कहना है कि सडक़ पर पानी भर जाने से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है जिससे डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्रीय नागरिक शुभम साहू, भैरव बडगैया, संतोष सेन, पुरिया यशवंत सिंह, राजपूत मलखान पटेल, बलराज सिंह ने जहां सडक़ निर्माण कार्य कराने की मांग की है तो वहीं फूटी पाइप लाइन के भी सुधार की मांग की है। ताकि यह सडक़ चलने लायक बन सके और क्षेत्रीय लोग बीमारियों से बच सकें।
नहीं हो रही सफाई, नाले हुए जाम
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यहा ना तो डोर टू डोर कचरा वाहन आ रहे हैं और ना ही क्षेत्र की साफ सफाई की जा रही है। आलम यह हो गए है कि नालों में पड़े कचरे से नाले जाम हो गए हैं। नालों का गंदा पानी भी सडक़ों पर आ रहा है।
इनका कहना है
लंबे समय से क्षेत्र में अनियमितताएं फैली हुई हैं। ना तो सफाई की जा रही है ना ही चलने लायक सडक़ों को बनाया जा रहा है। जिसका खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। आलम यह है कि गंदगी की वजह से हर घर में कोई ना कोई बीमार है।
शुभम साहू, क्षेत्रीय नागरिक

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » जर्जर सड़क में भरा पानी, डेंगू मलेरिया का बढ़ा खतरा रूद्राक्ष पार्क सडक़ में एक माह से बने ऐसे हालात

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket