Download Our App

Home » कानून » मासूम की हत्या के प्रकरण में आरोपी को उम्रकैद

मासूम की हत्या के प्रकरण में आरोपी को उम्रकैद

जबलपुर, (जयलोक)। हनुमानताल थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुए एक 6 साल के मासूम की हत्या के मामले में जिला अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास के साथ अर्थदण्ड का आदेश सुनाया। अभियोजन के अनुसार हनुमानताल थाना क्षेत्र में 6 मार्च 2021 को आरोपी तकिया कब्रिस्तान गेट न. 01 से अंदर रहने वाले नदीम शाह  के द्वारा पड़ोस में रहने वाले 6 वर्षीय सादाम शाह की धारदार हथियार से गले, पेट, में गंभीर चोट पहुचाकर हत्या कर दी गई। मामले में धारा 302,364,345 भादवि के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा प्रकरण को चिन्हित श्रेणी मे रखा गया, पुलिस अधीक्षक जबलपुर के सतत मार्गदर्शन में विवेचक थाना हनुमान ताल के उप निरीक्षक दिनेश गौतम  द्वारा उक्त मामले की सारगर्भित विवेचना की गई, एवं चालान पेश करने के पश्चात न्यायालय मे विचारण के दौरान पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देशन मे प्रकरण की सतत मानीटरिंग नोडल अधिकारी अति. पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे द्वारा कराते हुए न्यायालय द्वारा जारी समंस-वारंट की तामीली समय पर कराई गई एवं समय पर साक्षियों को न्यायालय में  उपस्थित कराया गया। प्रकरण की पैरवी जिला लोक अभियोजन अधिकारी अजय जैन के मार्गदर्शन में विशेष लोक अभियोजन अधिकारी सुखलाल मार्को के द्वारा की गई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » मासूम की हत्या के प्रकरण में आरोपी को उम्रकैद

Top Headlines

विधानसभा में मुख्यमंत्री ने बताया जबलपुर कलेक्टर कोर्ट में लंबित है संजय पाठक से जुड़ी खदानों से 443 करोड़ की वसूली का मामला

जबलपुर (जयलोक)। सिहोरा तहसील में आयरन ओर के स्वीकृत मात्रा से अधिक उत्पादन और उत्खनन के मामले में विजयराघवगढ़ विधायक

Live Cricket