Download Our App

Home » Uncategorized » राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली कल

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली कल

जबलपुर (जयलोक)
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महाकौशल क्रीड़ा भारती एवं ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन स्कूल के तत्वाधान में कल गुरुवार को सुबह 7.30 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। इस साइकिल रैली में विद्यार्थी, प्रबुद्धजनों एवं शहर के नागरिक साइकिल पर सवार होकर ब्रिटिश स्कूल राइट टाउन से मालवीय चौक, करमचंद चौक, तीन पत्ती चौक होते हुए शास्त्री ब्रिज से पुन: वापस ब्रिटिश स्कूल आएंगे। साइक्लोथॉन का उद्देश्य के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति चेतना विकसित करना एवं लोगों को फिट रहने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से यह वृहद कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लगभग 1 हजार लोग साइकलों से लोगों को प्रेरित करेंगे, शहर में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक ब्रिटिश फोर्ट फाउण्डेशन के चेयरमैन अंतर राष्ट्रीय प्रेरक डॉक्टर अनुराग सोनी ने पत्रकारों यह जानकारी दी। इस अवसर पर क्षेत्र संयोजक अनंत डीके, विभाग संयोजक प्रकाश विस्फटे, समाजसेवी विशाल दत्त, महानगर अध्यक्ष मनोज सिंह, भीष्म सिंह नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं अन्य क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली कल

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!