Download Our App

Home » Uncategorized » एक रात में पाँच सौ से ज्यादा आरोपी पहुँचे सलाखों के पीछे : एसपी आदित्य प्रताप सिंह लगातार करवा रहे कॉम्बिंग गश्त

एक रात में पाँच सौ से ज्यादा आरोपी पहुँचे सलाखों के पीछे : एसपी आदित्य प्रताप सिंह लगातार करवा रहे कॉम्बिंग गश्त

जबलपुर (जयलोक)
बीती रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक पुलिस ने काम्बिंग गश्त  करते हुए 511 बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर शहर के सभी थानों की पुलिस टीमें रातभर काबिंग गश्त अभियान में जुटी रहीं। इस दौरान पुलिस ने कई वर्षों से फरार 209 गैर-म्यादी वारंटियों और 302 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा, साथ ही 133 जमानती वारंट तामील किए गए।
अवैध शराब कारोबारियों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की और 35 आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 लीटर कच्ची शराब और 531 पाव देशी और विदेशी शराब जब्त की गई। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना, समर वर्मा, प्रदीप कुमार शेण्डे, सूर्यकांत शर्मा और सोनाली दुबे भी पूरी कार्रवाई के दौरान नजर बनाए हुए थे।  पुलिस ने यह अभियान शुक्रवार रात 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक चलाया, जिसमें अपराधियों के घर-घर जाकर उनकी धरपकड़ की गई। इस दौरान कुछ अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। अभियान में हर थाने में 2-3 टीमें बनाई गईं, जिनमें एक टीम की कमान थाना प्रभारी के हाथों में थी, जबकि अन्य टीमों की जिम्मेदारी उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को दी गई थी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » एक रात में पाँच सौ से ज्यादा आरोपी पहुँचे सलाखों के पीछे : एसपी आदित्य प्रताप सिंह लगातार करवा रहे कॉम्बिंग गश्त

Top Headlines

11 सौ करोड़ के फ्लाई ओवर को अब यही देखना बाकी था जादू टोना टोटका, रील्स के बाद अब टोना टोटका का अड्डा बना फ्लाईओवर, एक हिस्से में मिली सिंदूर निंबू, मिर्ची और पुतलियाँ

जबलपुर (जयलोक)। देश का दूसरा सबसे बड़ा और मप्र का सबसे बड़ा सात किलोमीटर से अधिक का लम्बा फ्लाईओवर जबलपुर

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket