Download Our App

Home » तकनीकी » प्रधानमंत्री की मेरठ-लखनऊ समेत तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी

प्रधानमंत्री की मेरठ-लखनऊ समेत तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मौजूद मेरठ सांसद अरुण गोविल ने कहा कि, आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। आज मेरठ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री द्वारा इतना अच्छा तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेरठ-लखनऊ, मदुरै-बंगलूरू और चेन्नई-नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
जहां वंदे भारत ट्रेनें चल रहीं, वहां पर्यटन भी बढ़ा – अपने वर्चुअल संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, आज उत्तर से दक्षिण तक देश की विकास यात्रा में एक और अध्याय जुड़ रहा है। आज से मदुरै-बेंगलुरु , चेन्नई-नागरकोइल और मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेनों की सेवा शुरू हो रही है। वंदे भारत ट्रेनों का ये विस्तार, ये रफ्तार हमारा देश विकसित भारत की ओर  कदम दर कदम बढ़ रहा है। आज जो तीन वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं इससे देश के महत्वपूर्ण शहर और ऐतिहासिक जगहों को कनेक्टिविटी मिली है। ये ट्रेनें तीर्थयात्रियों के लिए सुविधा देगी और इससे छात्रों, किसानों, आईटी के लोगों को बहुत लाभ होगा। जहां वंदे भारत की सुविधा पहुंच रही है वहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है।
दक्षिणी राज्यों के विकास पर फोकस – प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दक्षिण के राज्यों का तेज विकास बहुत जरूरी है। दक्षिण भारत में अपार प्रतिभा है, अपार संसाधन और अवसर हैं। इसलिए, तमिलनाडु और कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। बीते 10 वर्षों में इन राज्यों में रेलवे की विकास यात्रा इसका उदाहरण है। इस साल के बजट में हमने तमिलनाडु को 6 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रेलवे बजट दिया है। ये बजट 2014 की तुलना में 7 गुना से अधिक है।
पश्चिमी यूपी क्रांति की धरती – मेरठ में वंदे भारत को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि, आज मेरठ-लखनऊ रूट पर वंदे भारत ट्रेन के जरिए यूपी और खासकर पश्चिमी यूपी के लोगों को भी खुशखबरी मिली है। मेरठ और पश्चिमी यूपी क्रांति की धरती है। आज यह क्षेत्र विकास के नई क्रांति का साक्षी बन रहा है। वंदे भारत आधुनिक होती भारतीय रेलवे का नया चेहरा है। आज शहर में, हर रूट पर वंदे भारत की मांग है। हाई-स्पीड ट्रेनों के आने से लोगों में अपने व्यापार और रोजगार को, अपने सपनों को विस्तार देने का भरोसा जगता है।
आज देशभर में 102 वंदे भारत रेलवे सेवाएं संचालन हो रही है।’
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ सके हैं। बीते वर्षों में रेलवे ने अपनी मेहनत से दशकों पुरानी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगाई है, लेकिन हमें अभी इस दिशा में बहुत लंबा सफर तय करना है। हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक भारतीय रेल गरीब, मध्यम वर्ग सभी के लिए सुखद यात्रा की गारंटी नहीं बन जाए।
जिला न्यायपालिका पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज दिल्ली में, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन
भारत के सर्वोच्च न्यायालय का जिला न्यायपालिका का छह सत्रों वाला दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार से शुरू होगा। इसका उद्घाटन भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिला न्यायपालिका के 800 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। सम्मेलन के समापन अवसर पर रविवार 1 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी समापन भाषण देंगी।
इसके साथ ही वह सुप्रीम कोर्ट के झंडे और प्रतीक चिन्ह का अनावरण भी करेंगी। इस मौके पर सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल होंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » तकनीकी » प्रधानमंत्री की मेरठ-लखनऊ समेत तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket