Download Our App

Home » अपराध » जैन दर्शनार्थियों से भरी बस में पथराव बस चालक और बच्चे घायल

जैन दर्शनार्थियों से भरी बस में पथराव बस चालक और बच्चे घायल

जबलपुर (जयलोक)। भानतलैया से गुजर रहीं जैन दर्शनार्थियों की दो बसों में देर रात पथराव किया गया। इस घटना में बस के चालक और कुछ बच्चे घायल हुए हैं। शरारती तत्व बसों में पथराव के बाद भाग निकले। इधर गुस्साए जैन समाज के लोगों ने हनुमानताल थाने का घेराव किया। बस के कंडक्टर ने बताया कि बस पिसनहारी की मढिय़ा मेडिकल से बच्चों को दर्शन कराकर बड़ा जैन मंदिर, हनुमान ताल के लिए आ रही थी। जब बस भानतलैया पहुंची, तो चार लडक़ों ने बिना किसी कारण के बस पर पथराव शुरू कर दिया। कंडक्टर ने उनसे इसका कारण पूछा, तो उन्होंने धमकी दी और भाग गए। युवकों ने कहा कि वे बस में आग लगा देंगे।
कंडक्टर और ड्राइवर ने तुरंत बस को बड़ा जैन मंदिर, हनुमान ताल की ओर बढ़ा लिया और दूसरी बस को सूचित कर दिया। बड़ा जैन मंदिर, हनुमान ताल पहुंचने पर दूसरी बस पर भी उन्हीं लडक़ों ने पथराव किया, जिससे बस का आगे का कांच टूट गया और ड्राइवर जीतू के सिर में चोट लगी। कुछ बच्चों को भी मामूली चोटें आई हैं। जैन समाज ने थाने को घेरते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली है। जिसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » जैन दर्शनार्थियों से भरी बस में पथराव बस चालक और बच्चे घायल