Download Our App

Home » Uncategorized » नगालैंड में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, एक की मौत, कई लापता

नगालैंड में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, एक की मौत, कई लापता

नई दिल्ली (एजेंसी/जयलोक)
नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में भारी बारिश के कारण कई मकान और राष्ट्रीय राजमार्ग-29 का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात को हुई, जब जिले के फेरिमा में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में सडक़ के किनारे स्थित मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
अधिकारियों के मुताबिक, चुमौकेदिमा जिला प्रशासन स्थिति का आकलन कर रहा है। लापता लोगों का पता लगाने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। राजधानी कोहिमा को वाणिज्यिक केंद्र दीमापुर से जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-29 का एक हिस्सा पूरी तरह बह गया है।
मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि राज्य सरकार राहत और बचाव प्रयासों के लिए केंद्र के साथ बातचीत कर रही है। रियो ने कहा, ‘लगातार बारिश के कारण एनएच-29 पर बड़े पैमाने पर हुए नुकसान से मैं बहुत चिंतित हूं। अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति को संभालने की कोशिश र रहे हैं। राज्य सरकार तत्काल उपाय करने और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए भारत सरकार से संपर्क में है। हम राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड से संपर्क बनाए हुए हैं। उपमुख्यमंत्री टी. आर. जेलियांग ने कहा कि कल रात फेरिमा और पगला पहाड़ के पास हुई दुर्भाग्यपूर्ण आपदा के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। इसमें जान-माल का नुकसान हुआ है। खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है, लापता लोगों की सुरक्षा के लिए सब मिलकर प्रार्थना करें।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नगालैंड में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, एक की मौत, कई लापता

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!