Download Our App

Home » Uncategorized » सुबह ओएफके में डेटोनेटर फटा, एक कर्मचारी घायल

सुबह ओएफके में डेटोनेटर फटा, एक कर्मचारी घायल

जबलपुर (जयलोक)। आयुध निर्माणी खमरिया में आज सुबह फिर एक हादसा हुआ। यहाँ काम के दौरान डेटोनेटर में विस्फोट होने से एक कर्मचारी घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर सभी कर्मचारी उस ओर दौड़े जहां से आवाज आई। मौके पर जाकर देखा गया कि कर्मचारी घायल हालात में जमीन पर पड़ा था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसा सुबह 11.30 बजे का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धीरज नामक कर्मचारी फिलिंग वन अनुभाग के 83 नंबर बिल्डिंग में काम कर रहा था, तभी अचानक विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण उसके हाथ का अंगूठा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धीरज के साथ काम कर रहे सहकर्मी तुरंत उसे निर्माणी के अस्पताल लेकर भागे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महाकोशल अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया। घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई है। उनका आरोप है कि अनुभाग में क्षमता से अधिक कर्मचारियों पर काम करने का दबाव बनाया जा रहा है, जिसके चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
पहले भी हो चुके हादसे
इस तरह के मामले पूर्व में भी हो चुके थे जिसमें कर्मचारियों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन काम का दबाव बना रहा हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सुबह ओएफके में डेटोनेटर फटा, एक कर्मचारी घायल

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!