Download Our App

Home » कानून » अपनी खुशी के लिए किसी को भी जेल में डाल देंगे केजरीवाल की जमानत अर्जी पर सिंघवी ने एससी में दी दलील

अपनी खुशी के लिए किसी को भी जेल में डाल देंगे केजरीवाल की जमानत अर्जी पर सिंघवी ने एससी में दी दलील

नई दिल्ली (जयलोक)।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत और कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले में सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सीबीआई की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर भी पक्ष रखा। मनु सिंघवी ने कहा कि सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को इंश्योरेंस अरेस्ट किया है। ऐसा इसलिए कि वे जेल से बाहर न आ सकें। आप ऐसे ही किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं। अपनी खुशी के लिए आप किसी को जेल में नहीं डाल सकते हैं। गिरफ्तारी का कोई आधार हो होगा।
बता दें कि ‘इंश्योरेंस अरेस्ट’ शब्द का इस्तेमाल तब करते हैं, जब गिरफ्तारी यह सुनिश्चित करने के लिए की जाए कि आरोपी जेल से बाहर न आ सके। केजरीवाल को जमानत दिए जाने के पक्ष में  सिंघवी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक संवैधानिक पद पर हैं। न उनके देश छोडक़र भागने का खतरा नहीं है और न समाज के लिए खतरा हैं।
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » अपनी खुशी के लिए किसी को भी जेल में डाल देंगे केजरीवाल की जमानत अर्जी पर सिंघवी ने एससी में दी दलील

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!