Download Our App

Home » अपराध » धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आप के नेता ने की आपत्तिजनक बात दर्ज हो गई एफआईआर

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ  आप के नेता ने की आपत्तिजनक बात दर्ज हो गई एफआईआर

जबलपुर (जय लोक)।
शहर के आम आदमी पार्टी के नेता ने बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ  आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर दी। इसको लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थकों में गुस्सा पनप गया। एक समर्थक ने आप नेता के खिलाफ  शिकायती पत्र देकर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। आप नेता द्वारा शेयर की गई पोस्ट में धीरेंद्र शास्त्री और बागेश्वर धाम के संबंध में कुछ आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पोस्ट से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। जिले के पनागर थाना में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के खिलाफ  बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ  आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज होने की वजह वर्मा द्वारा फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर करना बताया गया है। पोस्ट में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बागेश्वर धाम के संबंध में कुछ आपत्तिजनक बातें कहीं गई हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
वही पूरे मामले को लेकर पनागर थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह का कहना है कि दीपू नामदेव की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के खिलाफ  धारा 299 यानी कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 के मुताबिक, जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना अपराध है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जान-बूझकर शब्दों का इस्तेमाल करने से जुड़ी हुई है, जिसके तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है, जांच में जिस तरह के तत्थ सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी आप नेता को गिरफ्तार नहीं किया गया है, जो टिप्पणी की गई है उसकी जांच के लिए सायबर सेल को आवेदन दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आप के नेता ने की आपत्तिजनक बात दर्ज हो गई एफआईआर

Top Headlines

विधानसभा में मुख्यमंत्री ने बताया जबलपुर कलेक्टर कोर्ट में लंबित है संजय पाठक से जुड़ी खदानों से 443 करोड़ की वसूली का मामला

जबलपुर (जयलोक)। सिहोरा तहसील में आयरन ओर के स्वीकृत मात्रा से अधिक उत्पादन और उत्खनन के मामले में विजयराघवगढ़ विधायक

Live Cricket