Download Our App

Home » Uncategorized » स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों की निगम में बैक डोर एंट्री का होने लगा विरोध

स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों की निगम में बैक डोर एंट्री का होने लगा विरोध

जबलपुर (जय लोक)।
750 आदिवासी जनजागृति सामाजिक संघ के मीडिया प्रवक्ता  सेखलाल आर्मो, गोंड समाज महासभा के नगर अध्यक्ष कोमल कोरचे द्वारा अपने साथियों पवन वरकड़े, बालकृष्ण उइके भारतीय मजदूर संघ के श्री सुरेन्द्र लखेरा, ठाकुर नरसिंहम्लू, नगर निगम के कर्मचारी नितिन मेश्राम, महेन्द्र कोरी, माधव चक्रवर्ती,स्वाति राठौर, जितेंद्र पटेल, राजेश बमनेल, रितेश धुर्वे, विष्णु मार्को, बिहारी लाल पाण्डे, अजाक्स नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष राकेश समुद्रे, प्रशान्त राव आदि ने स्मार्ट सिटी जबलपुर के कर्मचारियों के नगर निगम जबलपुर में संविलियन संबंधी चली शासकीय नस्ती के खिलाफ महापौर, अध्यक्ष रिंकु विज,नेता प्रतिपक्ष  अमरीश मिश्रा, आयुक्त नगर निगम जबलपुर को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया है कि जो कर्मचारी नौकरी में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षा नहीं दी उन बैकडोर एंट्री के कर्मचारियों को नगर निगम जबलपुर में संविलियन न किया जावे।
उल्लेखनीय है कि यदि ऐसा किया जाता है तो एससी एसटी के हित ही मारे जायेंगे । आपको विदित होगा कि कुछ दिन पूर्व ही उक्ताशय की खबर छपी थी कि स्मार्ट सिटी में अब कार्य न होने से स्मार्ट सिरी में बैकडोर एट्री वाले कर्मचारी नगर निगम में संविलियन के जुगत में है और प्रस्ताव भी उच्च स्तर पर भिजवा दिया गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों की निगम में बैक डोर एंट्री का होने लगा विरोध

Top Headlines

विधानसभा में मुख्यमंत्री ने बताया जबलपुर कलेक्टर कोर्ट में लंबित है संजय पाठक से जुड़ी खदानों से 443 करोड़ की वसूली का मामला

जबलपुर (जयलोक)। सिहोरा तहसील में आयरन ओर के स्वीकृत मात्रा से अधिक उत्पादन और उत्खनन के मामले में विजयराघवगढ़ विधायक

Live Cricket