Download Our App

Home » अपराध » मलाइका के पिता ने की खुदकुशी अरबाज-अर्जुन सहित सांत्वना देने पहुँचे कई सितारे

मलाइका के पिता ने की खुदकुशी अरबाज-अर्जुन सहित सांत्वना देने पहुँचे कई सितारे

मुंबई
मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन हो गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री के पिता ने आत्महत्या की है। दुख की इस खड़ी में मलाइका के एक्स हसबैंड और एक्टर अरबाज खान मलाइका के मायके पहुंचे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर आत्महत्या की। मुंबई पुलिस ने बयान में कहा है कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।
तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान
बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना आज बुधवार सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। वहीं, इस खबर के बाद मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल एक्ट्रेक के पिता के शव को बाबा अस्पताल में  रखा गया है।
मौके पर पहुँची पुलिस
एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के इस मुश्किल वक्त में अरबाज खान साथ खड़े नजर आए हैं। वे तुरंत मलाइका के मायके पहुंचे। उन्हें मलाइका की मां के घर के बाहर देखा जा सकता है। एक्टर के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल अभिनेत्री के पिता की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल अरोड़ा ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की। अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं। कपल के दो बच्चन-मलाइका और अमृता हैं। मलाइका जब 11 वर्ष की थीं तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » मलाइका के पिता ने की खुदकुशी अरबाज-अर्जुन सहित सांत्वना देने पहुँचे कई सितारे
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket