
जबलपुर (जयलोक)
भारतीय जनता पार्टी अपना सदस्यों का परिवार बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस हेतु पूरे प्रदेश के अंतर्गत सभी विधानसभाओं को नए सदस्य बनाने के लिए लक्ष्य दिए गए हैं। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हर विधायक, उस विधानसभा के पार्षद, बूथ स्तर तक के पार्टी पदाधिकारी जी-जान से लगे हुए हैं। वर्तमान में जबलपुर संभाग में शहर की केंट विधानसभा नम्बर वन की स्थिति पर बनी हुई है। उसका सबसे महत्वपूर्ण कारण यह है कि इस विधानसभा के विधायक अशोक रोहाणी सभी पार्षद और पार्टी पदाधिकारियों ने संयुक्त प्रयास के माध्यम से दिए गए लक्ष्य का 64 प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। इस विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों में जाकर और सामाजिक संगठनों के साथ विधायक अशोक रोहाणी स्वयं उनसे संवाद कर भाजपा की रीतियों-नीतियों और भविष्य की योजनाओं से सभी को अवगत करा रहे हैं और उन्हें तैयार कर भाजपा की सदस्यता दिलवा रहे हैं। यह उम्मीद की जा रही है कि भाजपा केंट विधानसभा में भाजपा के सदस्य अभियान के निर्धारित लक्ष्य को बहुत शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।

Author: Jai Lok







