
जबलपुर (जयलोक)। नर्मदा महोत्सव की तैयारियाँ शुरू कर दी गईं हैं तैयारियों को लेकर आज लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें नर्मदा महोत्सव की तैयारियों के साथ साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों और पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी सुझाव दिए गए। हर वर्ष की तरह इस बार भी भेड़ाघाट में नर्मदा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिसको लेकर आज मध्य प्रदेश शासन के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने सर्किट हाउस क्रमांक 1 में अधिकारियों के साथ एक बैठक की। नर्मदा महोत्सव शरद पूर्णिमा के दिन आयोजन किया जाता है इस कार्यक्रम की शुरुआत 2006 से हुई थी। इस वर्ष 15 और 16 तारीख को शरद पूर्णिमा के दिन भेड़ाघाट माँ नर्मदा के तट पर आयोजित होने जा रहा है। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि इस वर्ष नर्मदा महोत्सव को लेकर एक वेबसाइट तैयार की जा रही है जेपीटीसी के द्वारा उसे वेबसाइट में संबंधित कार्यक्रम उसे वेबसाइट में डाले जाएंगे अपडेट किया जाएगा। बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए नौका विहार भी कराने की बात इस बैठक में रखी गई। कलाकारों के बारे में भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई है। जल्द कलाकारों का चयन भी कर लिया जाएगा, स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा।
यादगार होगा कार्यक्रम – श्री सिंह ने बैठक में कहा कि इस बार नर्मदा महोत्सव यादगार होना चाहिए। इस बार कार्यक्रम की भव्यता देखने योग्य होगी। उन्होंने नर्मदा महोत्सव की तैयारियों पर जहां आवश्यक निर्देश दिए तो वहीं उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सुझाव भी लिए।

Author: Jai Lok







