Download Our App

Home » Uncategorized » एलिवेटेड रोड के बीच से पिलर पर गिरी स्कूटी सवार युवती

एलिवेटेड रोड के बीच से पिलर पर गिरी स्कूटी सवार युवती

नोएडा
एलिवेटेड रोड पर निठारी के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवारी युवती उछलकर पीयर कैप (एलिवेटेड रोड की सपोर्टिंग पिलर) पर गिर गई। इसके बाद युवती को बचाने के लिए पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवक भी पिलर पर कूद गए। इसके बाद तीनों लोग 35 फीट ऊंचे पिलर पर फंस गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से तीनों को सकुशल नीचे उतार गया। हादसे में युवती के पैर में चोट लगी है और वह काफी डरी हुई है। एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि युवती की पहचान किरण के रूप में हुई है और वह नोएडा से गाजियाबाद की तरफ जा रही थी। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » एलिवेटेड रोड के बीच से पिलर पर गिरी स्कूटी सवार युवती

Top Headlines

Live Cricket