Download Our App

Home » राजनीति » शहरवासियों की समस्याओं को लेकर कांगेस ने घेरा नगर निगम जीतू पटवारी, अरुण यादव और उमंग सिंघार ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौसला

शहरवासियों की समस्याओं को लेकर कांगेस ने घेरा नगर निगम जीतू पटवारी, अरुण यादव और उमंग सिंघार ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौसला

जबलपुर (जयलोक)
नगर में व्याप्त जनसमस्याओं और बिजली विभाग की लूट के खिलाफ  शहर जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्षद दल के आव्हान पर आज मंगलवार को हल्ला बोल आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सडक़ मार्ग से  जबलपुर पहुँचे। कांग्रेस के तीनों वरिष्ठ नेता यहां सिविक सेंटर उद्यान में हल्ला बोल रैली में शामिल हुए। पिछले एक पखवाड़े से कांग्रेस तैयारियों में जुटी रही, जिसका असर आज देखने को मिला। तीन बड़े नेताओं के हल्ला बोल आंदोलन में शामिल होने से कांगे्रस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दोगुना देखने को मिला।
सभी विधानसभाओं से कांग्रेसजन रैली के रूप में सिविक सेंटर पहुंचे और यहां आम सभा के बाद नगर निगम का घेराव करने रवाना हुए। दोपहर 12 बजे के बाद सभा आयोजित की गई, इसके बाद निगम का घेराव किया गया।
हर शहरवासी परेशान
नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने त्योहारों की तैयारी के बीच नगर निगम की निष्क्रियता पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि शहर में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है, जबकि स्वच्छता अभियान के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा, नागरिकों से अनावश्यक टैक्स वसूली की जा रही है। सौरभ शर्मा ने विद्युत कंपनी की सेवाओं पर भी सवाल उठाया, कहा कि बिजली की अनियमितता और समय पर रीडिंग न होने से लोगों को अधिक बिल का सामना करना पड़ रहा है।
आंदोलन में ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. नीलेश जैन, विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री तरुण भनोत, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, संजय यादव, दिनेश यादव, नेता प्रतिपक्ष अमरीष मिश्रा, आलोक मिश्रा, प्रवेन्द्र सिंह चौहान, पार्षद अयोध्या तिवारी, संतोष पंडा, अतुल वाजपेयी, टीकाराम कोष्टा , अलीम मंसूरी, सुरेंद्र पटेल, राजेश पटेल आदि के साथ ही बड़ी संख्या में कांगे्रस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छावनी बना नगर निगम
कांगे्रस के आंदोलन को देखते हुए नगर निगम और सभा स्थल को पुलिस ने घेर लिया है। नगर निगम और सभा स्थल छावनी नजर आ रहा है। पुलिस कांगे्रस नेताओं के आंदोलन पर नजर रख रही है। ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो सके।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » शहरवासियों की समस्याओं को लेकर कांगेस ने घेरा नगर निगम जीतू पटवारी, अरुण यादव और उमंग सिंघार ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौसला