
भोपाल (जयलोक)
अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुखर हो रहे विधायकों को बीजेपी ने भोपाल तलब किया था। इसके बाद तीन बीजेपी विधायकों को पार्टी ने नसीहत दी है। विधायक प्रदीप लारिया, प्रदीप पटेल और बृज बिहारी पटेरिया ने हाल ही में अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसके बाद बीजेपी ने ये कदम उठाया है। विधायक प्रदीप लारिया और बृज बिहारी पटेरिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक इस बंद कमरे में हुई बैठक में दोनों विधायकों से कहा गया कि वो सरकार के खिलाफ खुलेआम बयानबाजी न करें। दरअसल, सागर जिले की देवरी विधानसभा सीट से विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने स्नढ्ढक्र दर्ज न होने पर विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने केसली थाने के बाहर धरना भी शुरू कर दिया था। विधायक पटेरिया का कहना था कि अगर प्रशासन उनकी नहीं सुनता तो विधायक बनने का क्या फायदा? उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक से बात की लेकिन किसी ने दर्ज नहीं की। दरअसल, एक पीडि़त परिवार दर्ज करवाने के लिए विधायक के पास मदद मांगने पहुंचा था।

Author: Jai Lok







