Download Our App

Home » हादसा » मधुमक्खी भगाने के लिए जलाई गई आग से हुआ हादसा : बरेला में 51 फुट ऊँची महाकाली की प्रतिमा में लगी आग

मधुमक्खी भगाने के लिए जलाई गई आग से हुआ हादसा : बरेला में 51 फुट ऊँची महाकाली की प्रतिमा में लगी आग

जबलपुर (जयलोक)। दो दिनों पूर्व कछपुरा वाली महाकाली की प्रतिमा खंडित होने का मामला सामने आया था। तो वहीं अब महाकाली की एक अन्य प्रतिमा में आग लगने की घटना सामने आई है। जिससे भक्तों का मन द्रवित हो गया। बरेला थाना अंतर्गत महाकाली का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 51 फुट ऊंची महाकाली की प्रतिमा में भीषण आग लगी है। प्रतिमा को देखने के लिए भक्तों की भीड़ लगी थी। तभी पंडाल में अचानक आग लगने से भगदड़ की स्थिति बन गई। लोगों का कहना है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब महाकाली को विसर्जन के लिए ले जाने की तैयारी चल रही थी। तभी आग लगने से प्रतिमा जल गई।
हादसा देर रात का बताया जा रहा है जिसमें बरेला के ग्राम बम्हनी गांव में जिले की सबसे ऊंची 51 फुट महाकाली की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिसमें देर रात अचानक आग लग गई। यह महाकाली की प्रतिमा कुछ दिन पहले ही स्थापित की गई थी। इसे बनाने में दर्जनों कलाकारों ने 500 से अधिक बांस, 25 लीटर रंग, और जूट की बोरियों का उपयोग किया था। मूर्तिकारों ने दिन-रात मेहनत करके इसे तैयार किया था, जो विसर्जन से पहले ही आग की चपेट में आ गई।
मधुक्खी को भगाने किया था धुआं- ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह प्रतिमा स्थाति की गई थी। उसके पास ही मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था। विसर्जन के दौरान प्रतिमा को हटाने से पहले मधुमक्खियों को भगाने की कोशिश की जा रही थी। जिसमें मधुमक्खियों को भगाने के लिए आग जलाई गई थी। यह आग हवा लगने से फैल गई और आग पंडाल तक पहुँच गई। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आसपास बने थे घर–  51 फुट ऊंची महाकाली की स्थापना जिस जगह पर की गई थी उसके आसपास कई घर बने हुए थे। आग लगते ही तेजी से फैली और आसपास रहने वाले लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास भी किया। इस दौरान आसपास रहने वाले लोगों को अपने अपने घरों तक आग पहुँचने का डर सता रहा था। लेकिन गनिमत थी कि दमकल कर्मी मौके पर पहुँचे और समय रहते आग को काबू कर लिया गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » हादसा » मधुमक्खी भगाने के लिए जलाई गई आग से हुआ हादसा : बरेला में 51 फुट ऊँची महाकाली की प्रतिमा में लगी आग
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket