Download Our App

Home » Uncategorized » पूर्व महापौर पं. विश्वनाथ दुबे की पुण्यतिथि पर होंगे कार्यक्रम कांग्रेस अर्पित करेगी श्रद्धांजलि

पूर्व महापौर पं. विश्वनाथ दुबे की पुण्यतिथि पर होंगे कार्यक्रम कांग्रेस अर्पित करेगी श्रद्धांजलि

जबलपुर (जयलोक)
कांग्रेस नेता और पूर्व महापौर पं. विश्वनाथ दुबे की पुण्यतिथि पर  कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें श्री दुबे को श्रद्धांजलि के साथ नर्मदा तट पर महाआरती भी की जाएगी। मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कांडा ने बताया कि जबलपुर के विकास पुरूष, सर्वमान्य नेता पूर्व महापौर विश्वनाथ दुबे की सातवीं पुण्यतिथी पर कल शनिवार को मनाई जायेगी। सर्वप्रथम सुबह 7 से 8 बजे तक श्रीगुरू ग्रंथ साहेब के अखंड पाठ का भोग एवं कीर्तन गुरूद्वारा साहेब श्री गुरू नानक दरबार गोरखपुर में होगा। उसके उपरांत सुबह 10 बजे से नेहरू उद्यान नगर निगम के सामने उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी एवं शाम को माँ नर्मदा तट गौरीघाट उमाघाट में सायं 6 बजे महाआरती का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने की अपील मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कांडा, राजेन्द्र चौधरी, दीपक सिंह राजपूत, रूपलाल यादव, देवेन्द्र सरीन, तेज कुमार भगत आदि ने की है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पूर्व महापौर पं. विश्वनाथ दुबे की पुण्यतिथि पर होंगे कार्यक्रम कांग्रेस अर्पित करेगी श्रद्धांजलि

Top Headlines

Live Cricket