Download Our App

Home » Uncategorized » ज़रूरतमंद लोगों की सेवा ही सच्ची पूजा: प्रभात साहू

ज़रूरतमंद लोगों की सेवा ही सच्ची पूजा: प्रभात साहू

महाकौशल सेवा भारती ने वितरित किए यात्रा बैग
जबलपुर (जयलोक)। महाकोशल सेवा भारती के द्वारा ज़रूरत मंद लोगों के लिए हमेशा मदद की जाती है। सेवा के कार्य पूरे वर्ष किए जाते हैं। इसी तारतम्य में ज़रूरतमंद लोगों को धार्मिक यात्रा में जाने के लिए बैग का वितरण किया गया। लगभग 200 लोगों को यात्रा बैग का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी शहर के जिलाध्यक्ष प्रभात साहू ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस कार्यक्रम में सेवा भारती के सचिव  अनिल शर्मा एवं अंतरराष्ट्रीय प्रेरक अनुराग सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रभात साहू ने कहा कि सेवा भारती लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है और बस्ती-बस्ती में सेवा के कार्य किए जाते हैं जो कि काफी सराहनीय हैं। श्री साहू ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सच्ची पूजा है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रेरक अनुराग सोनी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज के लोगों की सेवा करना चाहिए। लोगों की सेवा ही आपके जीवन को सार्थक बनाती है। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्रीमती सिंपल जैन के द्वारा किया गया।
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ज़रूरतमंद लोगों की सेवा ही सच्ची पूजा: प्रभात साहू

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!