Download Our App

Home » Uncategorized » वक्फ बोर्ड रहेगा तो सनातन बोर्ड का भी निर्माण करना होगा

वक्फ बोर्ड रहेगा तो सनातन बोर्ड का भी निर्माण करना होगा

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा

जबलपुर (जयलोक)। कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर 16 नवंबर को दिल्ली में साधु संतों के साथ प्रदर्शन करेंगे। इसके पूर्व वे जबलपुर पहुँच जहां उन्होंने वक्फ बोर्ड को लेकर कहा कि अगर देश में वक्फ बोर्ड रहेगा तो सनातन बोर्ड का भी निर्माण करना होगा।
उन्होंने कहाकि जितनी जमीन वक्फ  बोर्ड ने हथिया कर रखी है उतनी ही जमीन सनातन बोर्ड को भी देनी होगी। हालात ऐसे ही रहे तो 10-12 साल बाद पूरे देश पर वक्फ  बोर्ड अपना हक जताएगा। सनातन बोर्ड के मुद्दे पर राजनीतिक पार्टियों को जवाब देना और समर्थन करना होगा।

16 को दिल्ली में आंदोलन

मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने 16 नवंबर को दिल्ली में विशाल धर्म संसद का का ऐलान किया है। धर्म संसद में लव जिहाद, गौ हत्या, कृष्ण जन्मभूमि को वापस लेने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। 16 नवंबर को दिल्ली में होने वाले धर्म संसद में पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद की जिन सीढिय़ों में भगवान केशव देव की छवि को गाडक़र रखा गया है उसे हर हाल में वापस लाया जाएगा। तिरुपति प्रसादम मामले में कहा कि प्रसाद में चर्बी मिलाकर हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट किया गया है। प्रसाद में चर्बी खिलाकर हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया गया है। दोषियों को फांसी और आजीवन कारावास जैसी सजा देने की वकालत की।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » वक्फ बोर्ड रहेगा तो सनातन बोर्ड का भी निर्माण करना होगा

Top Headlines

Live Cricket