Download Our App

Home » Uncategorized » पुल की दीवार से टकराकर नर्मदा में गिरे युवक की मौत

पुल की दीवार से टकराकर नर्मदा में गिरे युवक की मौत

जबलपुर (जयलोक)। गौर चौकी अंतर्गत आज सुबह एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई तो वहीं दूसरे युवक का हाथ टूट गया। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक मोटर साइकिल से अपने घर मंगेली लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार मोटर सायकिल अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकरा गई जिससे मोटर साइकिल चालक उछलकर नर्मदा में जा गिरा तो वहीं पीछे बैठा युवक पुल की दीवारों से टकराकर घायल हो गया। गौर चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा ने बताया कि हादसा आज सुबह का है। ग्राम मंगेली में रहने वाला छोटू अपने दोस्त के साथ किसी काम से बाहर गया था। आज सुबह वह लौटकर घर आ रहा था तभी नर्मदा पुल के पास उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित हो गई और पुल की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में छोटू मोटर साइकिल से उछलकर नर्मदा नदी में जा गिरा जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त पुल की दीवार से जा टकराया। नर्मदा में गिरने से छोटू की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पुल की दीवार से टकराकर नर्मदा में गिरे युवक की मौत

Top Headlines

Live Cricket