Download Our App

Home » भारत » केरल: मंदिर में उत्सव के दौरान धमाका, 150 से ज्यादा झुलसे

केरल: मंदिर में उत्सव के दौरान धमाका, 150 से ज्यादा झुलसे

तिरुअनंतपुरम। केरल के कासरगोड़ के करीब स्थित नीलस्वरम स्थित वीरारकावु मंदिर में उत्सव के दौरान पटाखों में आग लग गई। इस हादसे में 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से आठ की स्थिति गंभीर है। यह घटना सोमवार देर रात केरल के कासरगोड़ के करीब स्थित नीलस्वरम स्थित वीरारकावु मंदिर के पास हुई है। घायलों को कासरगोड़, कन्नूर और मेंगलुरु के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब एक मिसफायर पटाखा, स्टोर किए गए पटाखों वाली वाली बिल्डिंग पर जा गिरा। नतीजा यह हुआ है कि वहां पर तेजी से धमाके होने लगे। इससे आसपास के लोग घायल हो गए, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के लोग, जिला कलेक्टर और पुलिस के मुख्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी घटना की असली वजह पता लगाने में जुटे हैं। वहीं, स्थानीय समुदाय के लोगों ने घायलों और उनके परिवारों की मदद की। बताया जाता है कि वीरारकावु मंदिर के पास पटाखों को जमा करके रखा गया था। शक है कि इस स्टोरेज में आग लग जाने के चलते ही यह हादसा हुआ है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक कान्हागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती पांच लोगों की हालत बहुत ज्यादा गंभीर है। जिला अस्पताल में कुल 33 लोगों को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 19 लोगों को ऐशल हॉस्पिटल कान्हागढ़, जबकि 12 लोगों को अरिमाला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से 40 लोगों को संजीवनी अस्पताल, 11 को नीलेश्वर तालुक अस्पताल और पांच अन्य को एस्टर मिम्स कन्नूर ले जाया गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक कुछ अन्य घायलों को मेंगलुरु और मेडिकल कॉलेज पेरियारम में भर्ती कराया गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » केरल: मंदिर में उत्सव के दौरान धमाका, 150 से ज्यादा झुलसे

Top Headlines

हुलिया बदलकर भाग रहा था कातिल, लेकिन बच नहीं सका! , बरगी थाना पुलिस ने  दबोचा,निकाला जुलूस

जबलपुर, (जयलोक)।   जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम सालीवाड़ा में हुए चर्चित नमामि यादव हत्याकांड का पुलिस ने सफल

Live Cricket