Download Our App

Home » भारत » फर्नीचर गोदाम में लगी आग, दो कर्मचारियों की दम घुटने से हुई मौत

फर्नीचर गोदाम में लगी आग, दो कर्मचारियों की दम घुटने से हुई मौत

नई दिल्ली। कीर्ति नगर इलाके में रविवार तडक़े फर्नीचर गोदाम में आग लगने से दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों गोदाम के कर्मचारी थे और ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में रहते थे। मृतकों की शिनाख्त आजमगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी अतुल राय (45) और गया बिहार निवासी नंद किशोर दुबे (65) के रूप में हुई है। अतुल गोदाम में मजदूरी करता था और वहीं सोता था जबकि नंद किशोर रिक्शा चालक का काम करता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तडक़े 4.30 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर दमकल की सात गाडिय़ां पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई। आग बुझाने के बाद परिसर की गहन जांच की गई। छत पर बना एक कमरा अंदर से बंद था। जब उसे खोला गया तो उसमें दो लोगों का शव मिला। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों की दम घुटने से मौत हुई है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » फर्नीचर गोदाम में लगी आग, दो कर्मचारियों की दम घुटने से हुई मौत
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket