Download Our App

Home » भारत » राहुल ने दिशा की बैठक में लिया हिस्सा, पुलिस ने गेट पर रोका तो भडक़े कांग्रेस कार्यकर्ता

राहुल ने दिशा की बैठक में लिया हिस्सा, पुलिस ने गेट पर रोका तो भडक़े कांग्रेस कार्यकर्ता

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने दिशा की बैठक में हिस्सा लिया। राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कलेक्ट्रेट और फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज चौराहा के पास भारी संख्या में पुलिस तैनात रहा। राहुल गांधी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस से गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इसके बाद कई योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के गेट तक जाने का प्रयास किया तो उन्हें रोक दिया गया। सीओ सलोन और पुलिस ने किसी को भी कलेक्ट्रेट गेट तक जाने की अनुमति नहीं दी। इस कारण कांग्रेसियों में रोष भी दिखा।
चुरुआ मंदिर में रुककर लिया हनुमान जी का आशीर्वाद- वह सुबह करीब 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से निकले। बछरांवा के रास्ते रायबरेली पहुंचे। इससे पहले बछरांवा में चुरुआ मंदिर में रुककर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन करके आगे के लिए निकले। बछरांवा कस्बा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से निकले का बाद वह जिला मुख्यालय पहुंचे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » राहुल ने दिशा की बैठक में लिया हिस्सा, पुलिस ने गेट पर रोका तो भडक़े कांग्रेस कार्यकर्ता

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!