Download Our App

Home » Uncategorized » माँ के आँचल की स्वच्छता के लिए अहम निर्णय

माँ के आँचल की स्वच्छता के लिए अहम निर्णय

नर्मदा तटों को पॉलिथीन मुक्त करने महापौर की पहल को जनसहयोग जरूरी
जबलपुर (जयलोक)। मां नर्मदा सब की आस्था का केंद्र है और मां के आंचल को स्वच्छ रखने के लिए एक अहम निर्णय लिया गया है। स्वागत योग्य इस निर्णय के परिपालन के लिए सभी नर्मदा भक्तों के जन सहयोग की बेहद आवश्यकता है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कल बैठक में स्वच्छता के कार्यों की समीक्षा करते हुए यह निर्णय लिया है की मां नर्मदा के तटों पर 1 दिसंबर से पूर्णत: प्लास्टिक को पॉलिथीन से बनी सामग्री और इसका उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। अभी वहां पर व्यापारियों से लेकर आने वाले लोगों को अपील कर समझाइश दी जाएगी और 1 दिसंबर से इस दिशा में सख्त कार्यवाही की जाएगी।
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने गौरीघाट पहुंचे महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि माँ नर्मदा के तटों को स्वच्छ रखने तथा शहर में वायु गुणवत्ता उत्तम रखने के लिए यह प्रयास किये जा रहे हैं। माँ नर्मदा के तटों पर 1 दिसम्बर से पूर्णत: प्लास्टिक और पॉलीथिन से बनी सामग्रियों का प्रतिबंध हो, इसके लिए तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। महापौर श्री अन्नू ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि थैला बैंक, आश्रयगृह, भंडार गृह के निर्माण के साथ-साथ दुकानों के रजिस्ट्रेशन चेक कराकर सूची तैयार कराई जायेगी और पूर्ण रूप से माँ नर्मदा के तटों को पॉलीथिन उपयोग से मुक्त कराया जायेगा। इसके लिए उन्होंने 30 नवम्बर के पूर्व तैयारी करने सभी दुकानदारों को अवगत करा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के तटों पर अब पत्ते के दोने में आंटे के दीपक में कपूर रखकर माँ नर्मदा का पूजन अर्चन किया जायेगा तथा पॉलीथिन से बनी सामग्रियों का उपयोग पूरी तरह से निषेध किया जायेगा। निषेध के उपरांत यदि किसी के द्वारा आदेश की अवमानना की जाती है तो ऐसे समस्त व्यापारियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया जायेगा।
महापौर श्री अन्नू ने छठ महापर्व की तैयारियों की भी जानकारी ली और सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा के दौरान व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इस बात का विशेष ख्याल रखें। उन्होंने गौरीघाट के अलावा अन्य घाटों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाएॅं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान एम.आई.सी. सदस्य राम सोनकर, दामोदर सोनी, डॉ. सुभाष तिवारी, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, पूर्व पार्षद मनीष दुबे, व्यापारी संघ के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » माँ के आँचल की स्वच्छता के लिए अहम निर्णय

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket