Download Our App

Home » Uncategorized » एटीएम में कार्ड लगाते ही खाते से निकले रूपये

एटीएम में कार्ड लगाते ही खाते से निकले रूपये

जबलपुर (जयलोक)। शातिर जालसाजों ने ऑनलाइन ठगी का एक नया तरीका निकाला है। जिसमें एटीएम में कार्ड लगाते ही धारकों के खातों से रूपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो रहे हैं।
गोराबाजार थाने में विशाल राज मेहरा निवासी धोबीघाट ने लिखित शिकायत की, कि उसके द्वारा एसबीआई चौक विजयनगर स्थित एटीएम से पैसे निकालने हेतु मशीन में एटीएम कार्ड लगाया, जिससे पैसे नहीं निकले एवं एसएमएस के माध्यम से जानकारी भरने हेतु कहा गया जैसे ही डिटेल भरी गई वैसे ही उसके खाते से 49 हजार 998 रूपये निकल गये। उसने स्टेटमेंट चैक किया तो ज्ञात हुआ कि उक्त राशि खाते से निकलने की जानकारी प्राप्त हुयी। लिखित शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
ठगी का नया तरीका
ऑनलाइन ठगी का यह नया तरीका है जिसमें एटीएम मशीन में कार्ड लगाते ही रूपये निकलने के बजाय रूपये किसी अन्य खाते में ट्रासंफर हो रहे हैं। खाता धारकों को इस बात का पता उस समय चलता है जब खाते से ट्रांसफर हुए मैसेेज उनके मोबाईल पर पहुँचे रहे हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » एटीएम में कार्ड लगाते ही खाते से निकले रूपये

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket