Download Our App

Home » Uncategorized » संघ प्रमुख की मौजूदगी में होगा महाकौशल प्रांत का मंथन

संघ प्रमुख की मौजूदगी में होगा महाकौशल प्रांत का मंथन

दस नवम्बर को सरसंघचालक का व्याख्यान भी होगा
जबलपुर (जयलोक)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के अगले वर्ष सौ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। पूरे देशभर में संघ का शताब्दी समारोह आयोजित होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत महाकौशल प्रांत के प्रांत स्तरीय आयोजनों में सम्मिलित हो रहे हैं। अभी वे चित्रकूट में महाकौशल के प्रांत स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर चुके हैं। इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रचारकों को बौद्धिक देने के साथ ही मंडल स्तर पर संघ के विस्तार पर मंथन किया गया। अब अगले वर्ष होने वाले संघ के शताब्दी समारोह को लेकर महाकौशल प्रांत के 34 जिला, दस विभाग व नगर व महानगर प्रचारकों से चर्चा करने के बाद डॉक्टर भागवत दस नवंबर को जबलपुर में भी संघ के एक बड़े आयोजन में शामिल होंगे। इस आयोजन में महाकौशल प्रांत के स्वयंसेवकों की बैठक होगी। यह बैठक घंटाघर के समीप नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्वेशन एवं इन्फार्मेशन सेंटर में होगी। इसी सेंटर में संघ प्रमुख प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के बीच व्याख्यान भी देंगे। इसके पहले संघ प्रमुख की मौजूदगी में जो बैठकें हुई हैं उन्हें निचले स्तर पर तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। संघ का प्रमुख लक्ष्य अपने शताब्दी वर्ष में प्रत्येक मंडल तक संघ के कार्यों का विस्तार एवं संगठन का सुदृढ़ीकरण करना है। इसके साथ ही पंच परिवर्तन भी संघ का एक प्रमुख एजेंडा है। जिसे संघ अपने स्वयं सेवकों से शुरू करने जा रहा है। संघ प्रमुख का यह मानना है कि प्रत्येक स्वयंसेवक अपना और अपने परिवार में स्वदेशी युक्त जीवनशैली, समरस्ता पूर्ण परिवार एवं समाज, कोटुम्बिक संस्कार, परियावरणयुक्त जीवन संरचना एवं नागरिक कर्तव्य का पालन करना संघ के स्वयं सेवक शुरू करें। संघ के प्रमुख मोहन भागवत के जबलपुर आगमन को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियाँ की जा रहीं हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » संघ प्रमुख की मौजूदगी में होगा महाकौशल प्रांत का मंथन
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket