Download Our App

Home » Uncategorized » अचानक डीसीएम आने से अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो, 10 की मौत और पाँच घायल

अचानक डीसीएम आने से अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो, 10 की मौत और पाँच घायल

कानपुर। बिल्हौर-कटरा स्टेट हाईवे पर भीषण सडक़ हादसे में दस लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि अचानक डीसीएम के सामने आने से टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया है। हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा रोशनपुर के पास बिल्हौर-कटरा स्टेट हाईवे पर हुआ है। यहां एक डीसीएम के अचानक सामने आने से टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया है। मिली जानकारी के अनुसार, रोशनपुर गांव के पास सामने से आ रहे डीसीएम के कारण टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेम्पो में सवार लोगों में से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। घटना में टेम्पो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। मृतकों में पांच महिलाएं, दो बच्चियां, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम भेजा गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस अफसर घटनास्थल के लिए जिला मुख्यालय से रवाना हो गए हैं। वहीं, घटना के बाद से डीसीएम का चालक व हेल्पर मौके से फरार हो गए।
पुलिस मृतकों की पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अचानक डीसीएम आने से अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो, 10 की मौत और पाँच घायल

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket