Download Our App

Home » अपराध » पाटन उप जेल से फरार होने में घायल हुए दो कैदी : भागने की फिराक में थे कैदी, किसी बाहरी व्यक्ति ने की मदद

पाटन उप जेल से फरार होने में घायल हुए दो कैदी : भागने की फिराक में थे कैदी, किसी बाहरी व्यक्ति ने की मदद

जबलपुर (जयलोक)। पाटन उप जेल से भागने की कोशिश में दो कैदी घायल हो गए। दोनों कैदी आज सुबह सीढ़ी की सहायता से 15 फीट दीवार पर चढ़े लेकिन सीढ़ी गिरने के कारण दोनों को दीवार से नीचे कूदना पड़ा जिससे दोनों कैदियों के पैर पर चोट पहुँची हैं।
उप जेल के कर्मचारी अधिकारियों को जैसे ही इस बात की खबर लगी तो उन्होंने दोनों कैदियों का पीछा किया। जिन्हें आधा किलोमीटर दूर तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया। इस भागदौड़ में उप जेल के जेलर को भी चोटें पहुँची हैं। कहा जा रहा है कि दोनों कैदियों की मदद किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा की गई थी। दोनों कैदियों को वापस जेल लाया गया है। जिनसे पूछताछ में इस बात का पता चल सकेगा कि जेल से भागने में उनकी मदद किसने की थी। उप जेल प्रबंधन का कहना है कि पाटन जेल से कटरा निवासी शेख शहादत और कटंगी, कूडऩ मोहल्ला का रहने वाला कृष्णा यादव दोनों ही विचाराधीन कैदी हैं। दोनों करीब पांच माह से पाटन उप जेल में बंद है। शेख शहादत रेप का आरोपी है। जबकि कृष्णा अवैध शराब बेचने के मामले में बंद है। जेलर के मुताबिक घटना की जानकारी जेल मुख्यालय भोपाल, केन्द्रीय जेल जबलपुर और कोर्ट की दी गई है।
जेल में चल रहा पुताई का काम- पाटन उप जेल में इस समय पुताई और साफ  सफाई का काम भी चल रहा है। जिसके कारण बाहर से मिस्त्री और मजदूर भी रोजाना आ रहे है। आशंका जताई जा रही है कि संभवत: दोनों ही कैदियों ने इसी दौरान किसी बाहरी व्यक्ति के साथ मिलकर जेल से भागने का प्लान बनाया होगा। फिलहाल दोनों कैदियों का जेल में इलाज करवाया जा रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर भी पाटन उप जेल पहुंचे हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पाटन उप जेल से फरार होने में घायल हुए दो कैदी : भागने की फिराक में थे कैदी, किसी बाहरी व्यक्ति ने की मदद

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!