Download Our App

Home » Uncategorized » कम मजदूर देकर भी निगम से पूरा वेतन वसूल रही ठेका एजेंसी

कम मजदूर देकर भी निगम से पूरा वेतन वसूल रही ठेका एजेंसी

जबलपुर,(जयलोक) ।  नगर निगम जबलपुर की अतिक्रमण एवं सफ़ाई शाखा में ठेका श्रमिक प्रदाता एजेंसियों द्वारा शर्तों के विपरीत कार्य करके किये जा रहे भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ अपर आयुक्त  विद्यानंद बाजपेई को युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदेश महासचिव रिज़वान अली कोटी के साथ ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की। विज्ञप्ति के द्वारा युवा कांग्रेस के रिज़वान अली कोटी ने कहा है कि नगर निगम जबलपुर की अतिक्रमण शाखा में बर्फानी सिक्योरिटीज एवं एक्स-सर्विसमैन ठेका श्रमिक प्रदाता एजेंसियों द्वारा श्रमिकों की सेवाएं प्रदान की जाती है, दोनों एजेंसियों को 55-55 कर्मचारी अतिक्रमण शाखा में मुहैया करवाने होते हैं हालांकि एजेंसियाँ निर्धारित संख्या से बहुत कम कर्मचारी उपलब्ध करवाकर पूरे श्रमिकों का वेतन प्राप्त कर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। ठेका श्रमिकों का दस्तावेजों सहित भौतिक सत्यापन करवाकर एजेंसियों के भ्रष्टाचार को पकड़ा जा सकता है। ज्ञापन के दौरान कपिल भोजक, जफ़र खान, बादल पंजवानी, शाहनवाज़ अंसारी, सिकंदर खान, एजाज़ अंसारी, अदनान अंसारी, जमाल नियाज़ी, इमरान अब्बास, शफ़ी खान आदि उपस्थित थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कम मजदूर देकर भी निगम से पूरा वेतन वसूल रही ठेका एजेंसी
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket