Download Our App

Home » Uncategorized » स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी, लड़ो, नहीं तो लुटोगे-सौरभ शर्मा

स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी, लड़ो, नहीं तो लुटोगे-सौरभ शर्मा

जबलपुर (जयलोक)।  स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ  कांग्रेस पार्टी के द्वारा वृहद जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है, जल्द ही स्मार्ट मीटर पीडि़त बिजली उपभोक्ताओं के साथ कांग्रेस सडक़ों पर उतरने की तैयारी कर रही है। स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन को लेकर नगर कांगे्रस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने शहरवासियों से आव्हान किया है कि लड़ो नहीं तो लुटोगे। नगर कांगे्रस अध्यक्ष ने स्मार्ट मीटर की जानकारी भरने के लिए एक जन जाग्रति पत्रक भी तैयार कराया है। नगर कांगे्रस अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि नागरिकों से भरवाए जाने वाले जन जाग्रति पत्रक पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं पार्षदगणों तथा पार्षद प्रत्याशीयों के पास पहुँचाए जा रहे हैं।  यह जन जाग्रति पत्र आप तक पहुंचाया जा रहा हैं।  इस पत्र को लेकर स्मार्ट मीटर से पीडि़त उपभोक्ताओं तक कांगे्रसजन पहुँचेंगे और स्मार्ट मीटर के उपाभोक्ताओं से ये जन जाग्रति पत्रक भरवाए जाएंगे। कांगे्रस अध्यक्ष ने सभी कांगे्रसजनों से नागरिकों की स्मार्ट मीटर से संंबंधित गंभीर समस्या को हल कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी, लड़ो, नहीं तो लुटोगे-सौरभ शर्मा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!