Download Our App

Home » Uncategorized » श्रीराम रथ यात्रा कल करेगी जिले में प्रवेश

श्रीराम रथ यात्रा कल करेगी जिले में प्रवेश

रथयात्रा का जिले में होगा भव्य स्वागत-कलेक्टर
जबलपुर (जयलोक)। कांची से शुरू हुई श्रीराम रथ यात्रा कल जिले में प्रवेश करेगी। जिसकी तैयारियों को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन भी व्यस्त है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय ने बैठक लेकर तैयारियों की जानकारी ली तो वहीं तैयारियों में मिली कमियों को दूर करने के साथ साथ दिशा निर्देश भी दिए।
कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में मंगलवार को श्रीराम महायंत्र रथयात्रा के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि श्रीराम महायंत्र की विशाल रथयात्रा कांची से प्रस्थान कर सिवनी होते हुए जिले में प्रवेश करेगी।
कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि श्री राम महायंत्र जो कि 180 किलो के गोल्ड प्लेटेड है। रथ यात्रा का स्वागत बरगी के आगे  जबलपुर जिले की सीमा में गरिमामय रूप से किया जाएगा।
इसके लिए उन्होंने प्रशासन, पुलिस व जनपद के अधिकारियों से कहा कि श्री राम महा यंत्र रथ का भव्य स्वागत करें।
जिले में प्रवेश करने के बाद शाम लगभग 4.30 बजे श्रीराम महायंत्र रथ की एक सभा पिसनहारी की मढिय़ा के पास होगी, जहां जनप्रतिनिधियों के साथ सामान्य जन को भी श्रीराम महायंत्र के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। इसके बाद रथ सूपाताल, छोटीलाइन, बंदरिया तिराहा होते हुए गौरीघाट पहुंचेगी। गौरी घाट में साधु संतों व लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पूजन अर्चन किया जाएगा।
कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि श्रीराम महायंत्र रथ सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेगी। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम महायन्त्र की स्थापना करने के पूर्व विशाल रथयात्रा जबलपुर पहुंचने पर संस्कारधानी के लोगों को श्री राम महायन्त्र के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। रथ दूसरे दिन सुबह लगभग 10 बजे के आसपास कटनी के लिए प्रस्थान करेगी।
कुछ प्रमुख बातें
1. श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में श्री राम महायन्त्र (180  किलोग्राम गोल्ड प्लेटेड) की स्थापना की जा रही है. उक्त महायंत्र एक विशाल रथयात्रा के माध्यम से तिरूपति से अयोध्या तक पहुंचाया जा रहा है. विशाल रथयात्रा कल दिनांक 13.11.2024 को सिवनी से जबलपुर पहुंचेगी. जबलपुर सिवनी सीमा पर रथयात्रा का स्वागत किया जायेगा.
2. लगभग सायं 4.30 बजे रथयात्रा पिसनहारी की मढिय़ाँ पहुंचेगी. जहां रथयात्रा की अगवानी श्री राकेश सिंह माननीय मन्त्री, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा की जायेगी.
3. इसके बाद रथयात्रा सूपाताल, छोटीलाइन, बंदरिया तिराहे होती हुई गौरीघाट पहुंचेगी. गौरीघाट पर नर्मदा आरती के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में साधु संतों की उपस्थिति में श्री राम महायंत्र की पूजा एवं आरती होगी. यहाँ पर श्री राम महायन्त्र के दर्शन प्राप्त होगें. माननीय मंत्री एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम में उपस्थित रहेगें.
4. जबलपुर जिले की धर्मपरायण जनता से विशाल रथयात्रा के स्वागत, अगवानी और श्री राम महायंत्र की पूजा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध है.
5. दिनांक 14.11.2024 को सुबह 10.00 बजे रथयात्रा जबलपुर से कटनी के लिये
प्रस्थान करेगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » श्रीराम रथ यात्रा कल करेगी जिले में प्रवेश

Top Headlines

विधानसभा में मुख्यमंत्री ने बताया जबलपुर कलेक्टर कोर्ट में लंबित है संजय पाठक से जुड़ी खदानों से 443 करोड़ की वसूली का मामला

जबलपुर (जयलोक)। सिहोरा तहसील में आयरन ओर के स्वीकृत मात्रा से अधिक उत्पादन और उत्खनन के मामले में विजयराघवगढ़ विधायक

Live Cricket