Download Our App

Home » भारत » इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, रायपुर एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, जाँच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, रायपुर एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, जाँच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

रायपुर (जयलोक)। छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट से आज गुरूवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडिगो की फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। नागपुर से कलकत्ता जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सूचना के बाद रायपुर एयरपोर्ट में इंडिगो की फ्लाइट की जांच हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट से यात्री उतरे नहीं हैं। अभी फ्लाइट की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। वहीं सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी-कर्मचारी ने फ्लाइट की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए उड़ानें प्रभावित रहीं। फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, रायपुर एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, जाँच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

Top Headlines

Live Cricket